कमिश्नर ने राजस्व न्यायालय जैतहरी का किया निरीक्षण

अनूपपुर
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आज अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के राजस्व न्यायालयो का आकस्मिक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व न्यायालय तहसीलदार जैतहरी के न्यायालय  2021,2022, 2023  में दर्ज राजस्व प्रकरण बटवारा नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने राजस्व न्यायालय में नामांतरण, नक्शा तरमीम के प्रकरणों की बड़ी संख्या पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्ति की।

 कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि तहसीलदार जैतहरी के राजस्व न्यायालय बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण निराकरण के लिए लंबित हैं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और प्रवचन शाखा के लिपिको द्वारा राजस्व प्रकरण दर्ज ही नहीं किए गए हैं और राजस्व प्रकरण दर्ज भी किए गए हैं तो प्रकरणों  का निराकरण नहीं किए गए हैं।। कमिश्नर ने राजस्व न्यायालयो में इस प्रकार की अराजक स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जैतहरी तहसील में पूर्व में पदस्थ तहसीलदार श्री धनीराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की निर्देश दिए। वही कमिश्नर ने अनविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अमले को चेतावनी दी है कि वह राजस्व प्रकरणों में अति गंभीरता पूर्वक कार्य करें।

  कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कहां की राजस्व न्यायालयो के कार्यों के सुपरविजन की भारी कमी है, उच्च अधिकारियों, एसडीएम अधीनस्थ राजस्व न्यायालयो का  निरीक्षण नहीं कर रहे हैं इसके कारण राजस्व न्यायालय में कई वर्षों की राजस्व प्रकरण लंबित हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अधीनस्थ राजस्व न्यायालय, अनुविभागीय  राजस्व अधिकारी, अपर कलेक्टर समय-समय पर निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अमन वैष्णव, एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Commissioner

Recent Posts

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

12 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

17 minutes ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

22 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

26 minutes ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

32 minutes ago
बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्‍ताओं की…

42 minutes ago