सरकारी स्कूलों के 6 लाख विद्यार्थियों का 29 अक्टूबर को होगा क्षमता-आधारित बेसलाइन आकलन

सरकारी स्कूलों के 6 लाख विद्यार्थियों का 29 अक्टूबर को होगा क्षमता-आधारित बेसलाइन आकलन

परीक्षण होगा शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार में उपयोगी

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 अक्टूबर बुधवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छह लाख से अधिक विद्यार्थियों का बेसलाइन आकलन (बेंचमार्क परीक्षण) किया जा रहा है। यह आकलन कोई सामान्य परीक्षा नहीं, बल्कि एक क्षमता-आधारित (कॉम्पिटेंसी बेस्ड) मूल्यांकन है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का रटे हुए तथ्यों के आधार पर नहीं, बल्कि विषयों की मूल अवधारणाओं की समझ और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग करने की क्षमता के आधार पर आकलन करना है।

इस पूरी प्रक्रिया को एक तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) द्वारा संपन्न कराया जा रहा है, जिससे मूल्यांकन की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सकेगी। इस आकलन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को केन्द्र सरकार की कंपनी 'EdCIL India का सहयोग प्राप्त होगा। इस बेसलाइन आकलन का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और उनकी सीखने की कमजोरियों या अंतरालों (लर्निंग गैप) का पता लगाना है। इस आकलन से यह जानने का प्रयास होगा कि विद्यार्थी वास्तव में कितना सीख और समझ पाया है।

इस आकलन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल समस्याओं की पहचान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आकलन के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों को उनकी कमजोरियों को दूर करने के लिए विशेष उपचारात्मक (रेमेडी) शिक्षण सामग्री और सहायता भी प्रदान की जाएगी। इससे शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में सुधार होगा और हर बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार शैक्षणिक सहायता मिल सकेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आकलन हमारे लिए एक डाटा-आधारित नीति निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि हमारे शिक्षण कार्यक्रमों में कहाँ सुधार की आवश्यकता है ताकि हमारे सभी विद्यार्थी न केवल परीक्षाओं में बल्कि जीवन में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। यह आकलन ईक्विप-लेप योजना के अंतर्गत किया जा रहा है इससे प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

20 minutes ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

25 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

36 minutes ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

38 minutes ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

40 minutes ago
CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…

43 minutes ago