•  मस्जिदों से 100 प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र बांटने की मुहिम आचार संहिता का उल्लंघन  

भोपाल
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक वर्ग विशेष के ग्रुपों पर और वर्ग विशेष के लोगों को व्यक्तिगत व्हाट्सएप के माध्यम से एक सन्देश किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुस्लिम बाहुल्य उत्तर भोपाल और मध्य भोपाल विधानसभा में वायरल किया गया है। साथ ही व्हाट्सएप पर मस्जिदों से 100 प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र बांटने की मुहीम का सन्देश भी वायरल किया जा रहा है, जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की है।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने चुनाव आयोग से की शिकायत में कहा कि भोपाल की मध्य और उत्तर विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों के साथ ही व्यक्तिगत सन्देश वायरल कर धार्मिक आधार पर वोट करने की अपील की जा रही है। साथ ही मस्जिदों से 100 वोटर कार्ड की मुहीम नाम से यह सन्देश फैलाया जा रहा है कि “हमारी आपकी लापरवाही अगर जारी रही तो 2024 के इलेक्शन के बाद आरएसएस का बुलडोजर तमाम मस्जिदों पर चलेगा, मदरसों पर चलेगा,  हमारे घरों पर चलेगा और वो सब होगा जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।

 पांडे ने बताया कि वायरल संदेश में वर्ग विशेष से यह अपील की जा रही है कि सभी मुस्लिम वोटर को मतदाता पर्ची मस्जिदों से प्राप्त होगी और मुस्लिम प्रत्याशियों को इसका सीधा लाभ होगा। पाण्डे ने कहा कि धार्मिक आधार पर वोट मांगना, वोट प्राप्त करना, वोट अपील करना आपराधिक कृत्य के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उलंघन है।

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा कि इस संबंध में भोपाल कलेक्टर को भी शिकायत की गयी थी, परन्तु उपरोक्त मैसेज पर रोक नहीं लग पायी। अतः चुनाव आयोग से व्हाट्सएप पर एक वर्ग विशेष से अपील की पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *