ग्वालियर

ग्वालियर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से भाग निकला। सोमवार सुबह थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली कि राम नगर में रहने वाले ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना को गोली मार दी है। जानकारी ऋषभ के पिता कृष्णकांत ने ही दी। FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

घटना रात करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था, इसी दाैरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी पर फायर कर दिया। जिस समय घटना हुई बच्चे भी वहीं साे रहे थे, मां काे गाेली लगते देख वह भी डरकर सहम गए। आराेपित अपनी पत्नी काे गाेली मारने के बाद माैके से फरार हाे गया है।

दर्पण कालाेनी में ऋषभ भदाैरिया अपनी पत्नी और दाे बच्चाें के साथ निवास करते हैं। उनके पास वाले घर में ही पिता एवं अन्य सदस्य रहते हैं। रात काे ढाई बजे गाेली चलने की आवाज सुनकर पिता एवं अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई। हालांकि काेई भी परिवार का सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस बच्चाें एवं अन्य परिजनाें से बात कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ऐसे आए थे चर्चाओं में
दर्पण कालाेनी थाटीपुर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया का निवास हैं। यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। दाे अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था। इस मामले में इनका नाम भी आया था। साथ ही पुराने आपराधिक प्रकरणाें के चलते जिला दंडाधिकारी की तरफ से वर्ष 2020 में ऋषभ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का नाेटिस भी जारी किया गया था। आज सुबह जब लाेगाें ने ऋषभ के घर से गाेली चलने की आवाज सुनी ताे सब हैरान रह गए, अंदर जाकर देखा ताे भावना का लहूलुहान शव घर में पड़ा था। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *