मुरैना

 मुरैना जिला आएदिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर यह चर्चित बन गया है। दरअसल, आज सुबह शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार हनुमान चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दानपेटी को चोर चुरा ले गए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस मंदिर के पीछे की दीवार पर पुलिस बल हमेशा तैनात रहता है क्योंकि इस बाजार की व्यस्तता को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी जरूरी है। इसके बावजूद, चोर चोरी की घटना को अंजाम दे गए। ऐसे में यह घटना पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

चोरों के हौसले बुलंद

दरअसल, आज सुबह जब पुजारी इस मंदिर को खोलने वहां पहुंचे तब मंदिर में चोरी होने का पता चला। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। पुलिस भी तुरंत मौकास्थल पर पहुंची और मंदिर का मुआयना किया। बता दें कि शहर में चोरी के वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। चोरों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब उन्हें किसी का भी भय नहीं रहा है। हाल ही में मुरैना एसपी ने कहा था कि पुलिस दमदारी से काम करती है लेकिन कई बार इसका असर मौसम पर भी पड़ता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *