ग्वालियर
 मध्य प्रदेश में इन दिनों कोहरे से साथ भारी ठंड का कहर जारी है। मौसम को देखते हुए ग्वालियर में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं है। 11 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किए गए है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश दिया है। आदेश में कहा गया कि 9वीं से 12वीं की कक्षाएं 9.30बजे से पहले नहीं लगाई जा सकती। सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए ये आदेश है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए है। इन दिनों प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। बता दें कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बढ़ रही है। बच्चों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं तो कई राज्यों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *