भोपाल
शहर की गोविंदपुरा तहसील में शासकीय भूमि पर किए गए कब्जों के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा लगभग आधा एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया है, जिसकी कीमत दो करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में करोंद कला में शासकीय भूमि पर कब्जा कर गोशाला बनाने की शिकायत मिली थी। जिससे मौके पर टीम भेजकर जांच कराई तो शिकायत सही निकली। इसके बाद बुधवार को नगर निगम, पुलिस बल के सहयोग से शासकीय भूमि पर बनी गोशाला को हटाने की कार्रवाई की गई है।
यह गोशाला रामबाबू दांगी द्वारा बनाई गई थी, जिसमें कुल 78 गोवंश रखे गए थे। गोशाला को करीब 6 साल से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चलाया जा रहा था। गोशाला के चारों तरफ बहुत गंदगी फैली हुई थी। वर्षा के कारण कीचड़ हो गई थी। ऐसे में गोवंश सही से रह भी नहीं पा रहे थे। जमीन को मुक्त कराने के बाद सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद निपानिया सूखा स्थित नगर निगम की शासकीय गोशाला में रखवाया गया है।
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्ताओं की…
भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…
भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन संदीप…