भोपाल

 जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर आज इंदौर के प्रबुद्ध जनों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए जागरूकता का संदेश दिया।

  मंगलवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर अग्रवाल नगर के उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की शपथ ली गई।  मंत्री सिलावट ने कहा की आज प्रदेश में जल संरक्षण और बचाव के लिए गर्मी के प्रारंभ से  प्रयास करने होंगे। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तालाबों के गहरीकरण, पौधारोपण और संरक्षण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।

 आम जनता की सहभागिता से इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जायेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी घर-घर इसकी अलख जगाई जायेगी।

 इंदौर में आयोजित जल संरक्षण अभियान के लिए आज प्रबुद्धजनों ने इसकी शपथ ली और इसको  जन-जन तक पहुँचने लिए आम जनता को इससे जुड़ने का अभियान दिया।

   इस अवसर पर  पद्मश्रीमती जनक पाल्टा मैकगिलिगन, पद्मसुशील दोशी, पद्मभालू मोंडे, अशोक सोजतिया, मीर रंजन नेगी, पुरषोत्तम पसारी, एन.एन. गांधी, श्रीमंत अन्ना महाराज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती रेणु जैन  ने विश्व  जल दिवस पर शपथ लेकर लोगो से जल सरंचानाओ का सम्मान करते हुए उन्हें जन उपयोगी और जीवन संरक्षण के साथ जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को भी जल संरक्षण की शपथ दिलायी गई।

 मंत्री सिलावट एवं उपस्थित जनों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। मंत्री सिलावट ने कहा कि पानी का बचाव ही पानी की उत्पत्ति है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद के महत्व को समझना बहुत जरूरी है और इसके साथ ही सभी के लिए जल के महत्व को जानने, समझने और उसको संरक्षित करने के लिए संकल्प लेने का दिन है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *