भोपाल.
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य मंत्री पटेल बुधवार को अमरपाटन में सिविल अस्पताल के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन जल्द आएगी। उन्होंने आयुष्मान मेले का निरीक्षण भी किया। मेले में करीब 1700 से अधिक नागरिकों का उपचार किया गया। मेले में नागरिकों ने रक्तदान भी किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *