ग्वालियर

ग्वालियर के सिरोल थाने में महिला डॉक्टर ने छतरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने इस दौरान महिला के फोटो-वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार 10 साल तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं, शादी के बाद महिला के पति को न्यूड फोटो और वीडियो भेज दिए। जिससे उसके पति ने भी उसे तलाक दे दिया। परेशान होकर महिला ग्वालियर हॉस्टल में रहने आ गई।

ASP मृगाखी डेका ने बताया कि 32 वर्षीय महिला गुरुवार शाम थाने पहुंची। उसने बताया कि वह मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली है। 2010 में उसने छतरपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। यहां उसकी मुलाकात कॉलेज प्रोफेसर डॉ. अंगद सिंह दोहरे से हुई।

फेल करने की धमकी देकर किया रेप

प्रोफेसर ने उसे एग्जाम में फेल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने महिला के फोटो-वीडियो भी बना लिए। ग्रेजुएशन के बाद महिला की उसी कॉलेज में जॉब लग गई। इसके बाद आरोपी ने उसे नौकरी से हटवाने की बात कहकर रेप किया। जब महिला ने मना किया, तो शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। पीड़िता ने शादी का दवाब बनाया, तो आरोपी वादे से मुकर गया।

पति को भेज दिए फोटो-वीडियो

इसी बीच, महिला की शादी अन्य व्यक्ति से हो गई। आरोपी ने फोटो-वीडियो महिला के पति को भेज दिए। इसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। करीब 6 महीने पहले परेशान होकर महिला ग्वालियर आकर हॉस्टल में रहने लगी। इसके बाद आरोपी यहां भी आ गया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सिटी सेंटर पर स्थित डीबी सिटी में फ्लैट नंबर 307 में बुलाकर दुष्कर्म किया। आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत कर दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *