गंगरेल में पहली बार ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’, 52 टीमें आमने-सामने, विजेता को 1 लाख इनाम

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के लिए कल का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. यह रोमांचक प्रतियोगिता, 22 मार्च रविवार को दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है. आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है.

प्रतियोगिता में 52 टीमें होंगी शामिल
जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित आस पास के जिलों की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता की शुरुआत मचान हाट प्वाइंट से शुरू होगी और गंगरेल ब्लू एडकेचर स्पोर्टस प्वाइंट में समाप्त की जाएगी. सभी टीमें 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में अपनी क्षमता और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी. तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है. मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी होंगी.

महिला शक्ति की सशक्त भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र
इस आयोजन की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह है कि ग्रामीण अंचल की तीन महिला टीमें भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं. ग्राम लिर्रा, जिला धमतरी की चयन बाई, सुमन और दिनेश्वरी निधार अपनी पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोचक बनाएंगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश देती नजर आएंगी. सीमित संसाधनों के बावजूद उनका यह साहस और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

पर्यटन और स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच
इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना, जल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता और संभावनाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है.

आकर्षक पुरस्कारों से बढ़ेगा उत्साह
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं.
प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये

इसके अतिरिक्त बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, खेल प्रेमियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि गंगरेल नौकायान उत्सव धमतरी की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है. विशेष रूप से महिला टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाती है. सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनें और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इसे सफल बनाएं.

धमतरी की पहचान बनेगा यह आयोजन‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि धमतरी जिले के पर्यटन, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है. गंगरेल बांध की लहरों पर आज रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

Admin

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

48 minutes ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

54 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

1 hour ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

1 hour ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

2 hours ago