भोपाल
 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज देखने को मिला। ग्वालियर के भितरवार में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने जनता से कहा कि मामा अब दिल्ली जा रहे हैं। कोई फ़िक्र मत करना। अरे वहां भी तो कुछ न कुछ करेंगे। कुछ बड़ा ही करेंगे। चिंता काहे को करते हो। मामा कहीं और थोड़ी जा रहा है। देख लेना मामा बड़ी धूम-धाम से दिल्ली जाएंगे। शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से भला नहीं हो सकता इसलिए कांग्रेस को वोट देने का फायदा है क्या? कांग्रेस न ढोल में न मदरिया में, न दिल्ली में न भोपाल में।

'मामा अभी जिंदा है'
विधानसभा चुनाव 2023 का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल में उस समय कितने लोग कहते थे कि बस आ ही गई सरकार। हमारे भी कुछ लोग घबरा गए थे। कई ने तो कांग्रेस में सूट सिलवा लिए। मंत्रीमंडल बांट दिए लेकिन उन्हें पता नहीं था कि 'मामा अभी जिंदा' है। पूर्व सीएम ने कहा कि आपका ऐसा प्यार और आशीर्वाद मिला कि भोपाल में कांग्रेस धराशाही हो गई। मेरे मित्र और छोटे भाई मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं वो हमारे सब कामों को आगे बढ़ाएंगे। उनके साथ मैं भी खड़ा हूं।

 

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *