भोपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सराकर में मंत्री रहे सरताज सिंह का गुरुवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली है। सरताज सिंह 5 बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में वे केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे।  भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद सरताज सिंह का परिवार इटारसी आकर बस गया था।

पहली बार 1971 में सरताज सिंह इटारसी नगर पालिका के कार्यवाहक नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। वे अटल बिहारी वापजेयी की 13 दिन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे। 2008 से 2016 तक मप्र सरकार में मंत्री रहे। सरताज सिंह 5 बार सांसद व 2 बार विधायक रहे हैं। 1989 से 1996 की अवधि में उन्होंने नर्मदापुरम संसदीय सीट से लगातार तीन बार रामेश्वर नीखरा को हराया, जबकि 1998  के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया था। 2004 में भी वे लोकसभा चुनाव विजयी हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *