रीवा
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर एके झा ने आम जनता से प्राप्त 52 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जन सुनवाई के आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विभाग से संबंधित आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करें।

जन सुनवाई में ग्राम जोन्ही निवासी सुरेश मिश्रा द्वारा जमीन के विभाजन के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामनरेश द्विवेदी निवासी करौंदा ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। एसडीएम मनगवां को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। रामचरण प्रजापति निवासी लखनपुर ने चार माह से खराब बिजली का मीटर बदलने के लिए आवेदन दिया। अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल को तत्काल मीटर बदलने के निर्देश दिए गए।
 
जन सुनवाई में अभिलाष त्रिपाठी निवासी खरहरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनाई गई पुलिया को बंद करने के कारण जल भराव होने की शिकायत की। जिला महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। शत्रुघ्न तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक प्राथमिक शाला गडुहई ने पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल पेंशन प्रकरण निराकरण के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में उपचार सहायता, सीमांकनतथा अन्य विषयों के आवेदन पत्र शामिल किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *