बड़वानी
 जिले के सेंधवा नगर में मोतीबाग चौक में गुरुवार तड़के चेतन मंगल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में आग की लपटें उठने व धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। सुबह तक छह फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।

मकान पूरी तरह जल गया
बताया गया है कि अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राधिका मंगल नामक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से पड़ोस के घर में जाने के दौरान गिर गई। उनकी बेटी भी ग्राउंड फ्लोर पर कूद गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *