मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में रखने के फैसले के लिए आभारी हूं : मंत्री श्री पटेल

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक, लाड़ली बहना एवं स्व-सहायता समूह तथा सिंगौरगढ़ किले के महत्वूपर्ण स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पहली कैबिनेट वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मरण में उनकी 500वीं जन्म जयंती पर जबलपुर में हुई थी, एक वर्ष पूरा होने को है, 501वीं जयंती 5 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जब कैबिनेट में इस बात की चर्चा हुई थी तो हम सभी ने प्रस्ताव रखा था कि सिंगौरगढ़ में यदि यह कैबिनेट होती है, तो वास्तव में यह यादगार होगी। मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभारी हूं, उन्होंने प्रदेश की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में रखने का फैसला किया है, पूरी सरकार रानी दुर्गावती जी की पहली राजधानी में उनके चरणों में बैठकर राज्य के हितों का विचार करेगी।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जब यहां आना हुआ था तब भी हम सभी गौरवान्वित थे, यह ऐसे कालखंड है, जो इतिहास में दर्ज होने वाले है। यहां ए.एस.आई. का स्मारक है जिसमें तानसेन की गौरवशाली परंपरा थी, उसी गरिमा, प्रतिष्ठा को यह स्मारक याद दिलाते हैं। यह वनवासी क्षेत्र है, सिंगौरगढ़ का अजेय किला है, इसकी प्रतिष्ठा आसमान छुए, यही हम सभी की कोशिश है। मंत्री श्री लोधी और मंत्री श्री लखन पटेल बधाई के पात्र है, उनके नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गई हैं।

इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अघ्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक दमोह श्री जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा और अधिकारी मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…

3 minutes ago
CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

6 minutes ago
CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव…

8 minutes ago
CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो…

11 minutes ago
CG : विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

CG : विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

शहर के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश कोण्डागांव, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष…

11 minutes ago
डी-लिस्टिंग पर छिड़ी सियासी बहस, UD मिंज ने किया विरोध; अरविंद नेताम बोले- होकर रहेगी

डी-लिस्टिंग पर छिड़ी सियासी बहस, UD मिंज ने किया विरोध; अरविंद नेताम बोले- होकर रहेगी

रायपुर. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम के मंच पर डी-लिस्टिंग की मांग के…

16 minutes ago