छतरपुर में शादी से ठीक कुछ दिनों पहले लड़के ने यह कह कर शादी तोड़ दी कि लड़की काली है ….

छतरपुर

छतरपुर जिले में शादी से ठीक कुछ दिनों पहले एक दूल्हे ने यह कह कर शादी तोड़ दी कि लड़की काली है। जिसके बाद लड़की और उसके परिजन परेशान हो गए। परेशान होकर लड़की एवं उसके परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज में रहने वाली कुमारी भारती की शादी झांसी जिले के भिटौरा में रहने वाले रूपेश अहिरवार से जून 2023 में तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के बाद पंडित के समक्ष 25 अप्रैल 2024 को शादी होना तय हुआ था।

सगाई में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को 3 लाख रुपये भी नगद दिए और 50 हजार खर्च भी हुए थे। शादी की तय तारीख के हिसाब से लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में लग गए। लड़की वालों का कहना है कि शादी के कार्ड छप गए और रिश्तेदारों को भिजवा दिए गए। लेकिन इसी बीच शादी के ठीक 15 दिन पहले रूपेश ने कुमारी भारती से शादी तोड़ दी और फोन उठाना बंद कर दिया।

कुमारी भारती ने बताया की चूंकि उसकी रूपेश से शादी होनी ही वाली थी इसलिए उससे फोन पर बात कर लेती थी। रूपेश ने शादी तोड़ने से पहले फोन पर कहा था कीि'तुम काली हो। मेकअप किया करो। खेत में काम करने से तुम काली हो गई हो इसलिए अब मैं तुमसे शादी नही कर सकता।'

कुमारी भारती(प्रिंसी)का कहना है कि इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने कई बार रूपेश से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जबाव नहीं आया। बाद में पता चला कि रूपेश ने किसी दूसरी लड़की को पसंद कर लिया है और अब उसे दहेज में 5 लाख रुपये नगद मिल रहे हैं।

शादी टूटने के बाद कुमारी भारती बेहद दुखी है और अब वह अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। ताकि उसके काले रंग की वजह से शादी तोड़ने वाले रूपेश पर कानूनी कार्रवाई हो सके और उसका पैसा वापस मिल सके। वहीं इस मामले में छतरपुर जिले के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि ऑफिस में एक आवेदन आया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

11 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

12 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

12 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

13 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

14 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

14 hours ago