देवास में दिनदहाड़े इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स दुकानदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना

देवास

 देवास (Dewas) में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही कन्नौद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना देवास जिले के कन्नौद नगर की है.

अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को मारी गोली

मृतक कन्नौद थाना क्षेत्र के डाक बंगला निवासी मुसरफ के बेटे निसार थे. हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है ये अभी अब अज्ञात है. पुलिस के मुताबिक, घटना आज सुबह सात बजे हुई है.

घर से 10 कदम की दूरी पर दुकानदार की हत्या

कन्नौद टी आई तहजीब काजी के अनुसार, घर से करीब 10-15 कदमों की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार निसार को  अपराधियों ने गोली मारी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है. हालांकि दुकानदार को गोली किसने और क्यों मारी, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

मृतक के परिजन से पुलिस कर रही पूछताछ

इसके अलावा पुलिस मृतक नासिर के घर वालों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी. साथ ही पुलिस नासिर के मोबाइल को भी ट्रेस कर रही है कि उसके मोबाइल नंबर पर किसका फोन आया था.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

26 minutes ago
प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30…

34 minutes ago
तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक…

46 minutes ago
देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

भोपाल देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से ओतप्रोत 78वें नव आरक्षकों ने मंगलवार को…

49 minutes ago
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रायपुर आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओपी चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय…

51 minutes ago
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने विद्युत उत्पादन क्षेत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण और…

56 minutes ago