स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृति, 20 प्रकार की छात्रवृति योजना का क्रियान्वयन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से

भोपाल
प्रदेश में समेकित छात्रवृति योजना जिसमें 6 विभागों की 20 प्रकार की छात्रवृति प्रदान की जा रही है। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग के MPTAASC पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की छात्रवृति नियत समय पर हो सके इसके लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने समय सारणी जारी की है।

शिक्षा पोर्टल पर सत्र प्रारंभ होने से ही सभी शासकीय और प्रायवेट शिक्षण संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का नामांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश भर में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से किये जाने के निर्देश विद्यालयों को दिये गये है। निर्देशों में कहा गया है कि विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेशन प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अनिवार्य रूप से किया जाये। प्रोफाइल में दर्ज जानकारी के अनुसार ही विद्यार्थियों को छात्रवृति और योजना का लाभ दिया जाता है। प्रोफाइल अपडेट करने की सुविधा शिक्षकों की यूनिक आईडी एवं बीआरसीसी स्तर पर प्रदाय किये गये यूजर पर दी गई है। शालाओं से कहा गया है कि अपडेशन कार्य में विद्यार्थियों के मोबाईल नंबर और बैंक एकॉउन्ट की गहनता से जांच कर प्रविष्टी की जाये।

त्रुटि होने की दशा असफल भुगतान की स्थिति निर्मित होती है, जिससे विद्यार्थियों और उनके पालकों को दिक्कतों का समाना करना पढ़ता है। प्रदेश की सभी शालाओं को प्रोफाइल अपडेशन और स्वीकृति का कार्य इस वर्ष 24 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से किये जाने के लिये कहा गया है।

सरकारी स्कूलों के 65 करोड़ रूपये के विकास कार्य
प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में पिछले 8 माहों में 65 करोड़ रूपये के 17 निर्माण कार्य पूरे किये गये हैं। इनमें नवीन शाला भवन निर्माण छात्रावास भवन और अतिरिक्त कमरों के निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। इन निर्माण कार्यों में काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

42 minutes ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

1 hour ago
MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

2 hours ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

2 hours ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

3 hours ago