सिंगरौली
5वां स्थापना वर्ष के अवसर जन प्रयास फाउंडेशन ने दिनांक 18 सितंबर, 2022 को होटल सत्या इंटरनेशनल में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और केक काटकर जश्न मनाया।

समीक्षा बैठक में जन प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शिवेंद्र पांडे ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। अपने विचार रखते हुए जन प्रयास फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर डी के मिश्रा ने कहा कि जन प्रयास फाउंडेशन और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक दूसरे के पूरक हैं। जहां एक तरफ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक के माध्यम से जिले में रक्त की उपलब्धता की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जन प्रयास फाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है जो कि सराहनीय है। होटल सत्या इंटरनेशनल के स्वामी एवं जन प्रयास फाउंडेशन के संरक्षक श्री एस डी सिंह ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जन प्रयास फाउंडेशन ने कोरोना जैसी महामारी के समय में अपनी जान पर खेलकर जरूरतमंदों को हैंड सेनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किया। श्री सिंह ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी हर पल आपके साथ है। साथ ही जन प्रयास फाउंडेशन में जुड़े नए सदस्यों को बधाई दी।

समीक्षा बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर जश्न मनाया और एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों की ओर से श्री एस डी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। कार्यक्रम में डिनर आदि की व्यवस्था श्री एस डी सिंह की तरफ से की गई।

कार्यक्रम में श्री एस डी सिंह, डॉक्टर डी के मिश्रा, डॉक्टर ओ पी राय, श्री शिवेंद्र पांडेय, श्री अमरदीप भारूका, श्री राकेश कुमार गोयल, श्री अमित अग्रवाल, श्री अंकुश मित्तल, श्री सतेंद्र पांडेय, श्री कृष्णा शाह, श्री वी. एंथोनी, श्री चंद्रशेखर जोशी, श्री प्रकाश मरांडी, श्री अलख निरंजन सिन्हा, श्री चार्ली पैट्रिक, श्री सचिन दवे और श्री बृजेश शुक्ला मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *