खंडवा हादसा: दुर्गा विसर्जन में डूबे 11 लोगों का अंतिम संस्कार, गांव में मातम

खंडवा
पंधाना क्षेत्र के ग्राम जामली के निकट अर्दला तालाब में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शोक संतप्त आदिवासी परिवारों के बीच संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे।

सुबह से जनजातीय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह ने घटना स्थल अर्दला तालाब पहुंच कर जानकारी ली। यहां से पाडलाफाटा पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी का जायजा लेकर शोकाकुल परिवारों से चर्चा की। पंधाना क्षेत्र में एक ही गांव से एक साथ 11 अर्थियां निकलने की घटना से सभी विचलित है। पंधाना सहित पूरे जिले में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

दशहरे पर हुए इस हादसे को लेकर गांव मे मातम और गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है। मृतकों के स्वजन और ग्रामीण घटना के बाद से गमगीन है। कल से गांव में अधिकांश परिवारों के यहां चूल्हा भी नहीं जला है।
 
मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों को चार-चार लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा हो चुकी है। हादसे में घायल तीन लोगों का खंडवा जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इनमें एक गंभीर है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की सूचना है। अभी समय तय नहीं है।

गांव में मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पंधाना थाने में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस द्वारा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा…

6 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने…

23 minutes ago
CG : अब से थोड़ी देर में साय कैबिनेट की बैठक …

CG : अब से थोड़ी देर में साय कैबिनेट की बैठक …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

27 minutes ago
CG : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी …

CG : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी …

रायपुर: राजधानी में मारपीट, धारदार वस्तुओं से हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले…

35 minutes ago
प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य…

46 minutes ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान बालाघाट…

1 hour ago