➡️ आगमन पर टोल प्लाजा में हुआ जोरदार अभिनंदन, काफिले के साथ स्टेशन पारा स्थित विवाह समारोह में पहुंचे विधायक

राजनांदगांव।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के आगमन पर युवाओं द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। विशु अजमानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा साथी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए, जहां फूल-मालाओं और जयकारों के साथ विधायक का जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित साथियों ने विधायक का स्वागत करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ दिखाई दिया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विधायक युवाओं के साथ काफिले में स्टेशन पारा पहुंचे, जहां वे एक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक देवेंद्र यादव हमेशा युवाओं और आम जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, जिसके कारण उनके प्रति लोगों में विशेष सम्मान और विश्वास देखने को मिलता है।
इस अवसर पर विशु अजमानी के साथ संजय साहू, शुभम कसार, हर्षिल भलावे, अभि गुप्ता, प्रियंश भीमटे, सोमिल जैन, संजू रामटेके, विकास राजपूत, सिद्धार्थ गुप्ता, हर्ष राजपूत, यश वर्मा, स्वर्णिम राजपूत, भव्येश साहू, पियूष साहू सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *