कटनी में लोकायुक्त का बड़ा कारनामा, रिश्वत लेते जिला पंचायत लिपिक गिरफ्तार

कटनी
 जिला पंचायत में रिश्वतखोरी का अजब मामला सामने आया है। जहां दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़े गए एक सचिव से हाईकोर्ट के आदेश पर बहाली के नाम पर बाबू ने रिश्वत मांगी। सचिव ने लोकायुक्त से शिकायत कर बाबू को ही ट्रैप करवा दिया।

जिला पंचायत के लिपिक को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई से जिला पंचायत में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सह फरियादी सचिव आशीष दुबे वर्ष 2024 में रिश्वत लेने के एक मामले में ट्रैप हुए थे और उन्हें सह आरोपी बनाया गया था। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। सचिव ने मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके आधार पर आठ माह पूर्व न्यायालय ने उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे।

55,000 रुपये कीमत का मोबाइल मांगा

बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के लिए वह जिला पंचायत की स्थापना शाखा में पदस्थ लिपिक सत्येंद्र सिंह सोलंकी के पास पहुंचे। वहां उन्होंने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 55,000 रुपये कीमत का मोबाइल मांगा। सचिव ने इतनी राशि एक साथ न देने की बात कही, जिस पर लिपिक ने किस्तों में राशि लेने की बात तय की।

लिपिक ने सचिव से पहली किस्त में 5,000 रुपये, अगले माह 10,000 रुपये और बहाली के बाद शेष राशि देने की बात तय की थी। इसकी शिकायत सचिव आशीष दुबे ने लोकायुक्त जबलपुर एसपी से की थी।

लिपिक को रंगे हाथ पकड़ लिया

लोकायुक्त एसपी ने मामले की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को जिला पंचायत में टीम भेजी और जैसे ही आशीष ने किस्त के 5,000 रुपये दिए, लिपिक को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर कार्रवाई जारी है।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Lokayukta

Recent Posts

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव | सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला और उपद्रव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव | नेशनल हाइवे किनारे चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए…

5 minutes ago
राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव , पुणे स्थित यशदा में 5 जून को दर्पण कार्यक्रम हुआ। इसमें राजनांदगांव, गरियाबंद,…

8 minutes ago
राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव | एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों…

11 minutes ago
CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

13 minutes ago
जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट…

15 minutes ago