लुधियाना के थरीके गांव में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। इस दौरान दंपती के साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। दंपती के तीन बच्चे छत पर सो रहे थे।
मृतकों की पहचान बिहार निवासी सुशील कुमार और ललिता देवी के तौर पर हुई है। सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) पिछले दो साल से डेयरी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे।
देर रात सांप ने सुनील पासवान को काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी सांप ने काटा। सांप के काटने पर ललिता जाग गई और सांप को देख लिया। सांप देखकर उसने शोर मचाया तो डेयरी संचालक और अन्य लोग वहां जमा हो गए। महिला ने बताया कि अंदर सांप आ गया है और उसके पति और उसे काट लिया है। इस पर डेयरी संचालक व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…
जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…
मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ
बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…