दतिया
बुधवार 4 मई को माँ पीताम्बरा प्राकट्य उत्सव के पावन पर्व पर दतिया में एक नया अध्याय आरंभ होने जा रहा है। इस दिन माँ पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा नगर में निकलेगी। साथ ही दतिया का गौरव दिवस भी मनाया जायेगा। माँ पीताम्बर का सब पर आशीर्वाद बना रहे। हम सब मिलकर दतिया को आदर्श नगर बनायेंगे।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप दतिया गौरव दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें माई के भक्तों द्वारा एक अनूठी परम्परा शुरू की जा रही है। माँ पीताम्बरा की रथ-यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिये नागरिकों के सहयोग से होटल में रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही भण्डारों का आयोजन भी किया जायेगा। माई की रथ-यात्रा में नगरवासी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल होंगे और माता रानी का रथ खींचेंगे। रथ-यात्रा में एक लाख से अधिक लोग माँ के दर्शन करेंगे। इसी दिन शाम को लखबीर सिंह लक्खा की भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में शुरू हो रही इस नई परम्परा को आगे भी माई के भक्तों और स्वामी जी के शिष्यों द्वारा निरंतर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दतिया गौरव दिवस पर सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है, जिससे सभी के सुझावों के साथ दतिया के विकास की नई गाथा लिखी जा सके।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *