मंदसौर की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 6 करोड रूपये से ज्यादा का मिलेगा शगुन : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व 250 रूपये की शगुन राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। साथ ही लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों को 1250 की राशि अंतरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार बहनों के खातों में 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित होगी। उप मुख्यमंत्री मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मे आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया हो। ओलंपिक जैसे खेलों में भी महिलाएं आगे बढ़-चढ़कर भाग ही नहीं ले रही है, बल्कि पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर रही है। सरकार ने महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि जब देश में हर व्यक्ति सशक्त एवं आत्मनिर्भर होगा तभी वर्ष 2047 में विकसित भारत बनेगा।

उप मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए। पर्यावरण के लिए वन सबसे महत्वपूर्ण है। आज के समय जो प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, उसको वन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वयं पेड़ लगाएं तथा अपने पड़ोसियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।

लाड़ली बहनों ने उप मुख्यमंत्री को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को लाडली बहनों ने राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाई गई। खाद्य सामग्री के स्टॉल का उप मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने उन 13 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आठ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं तीन महिला जिन्होंने दिव्यांगों के हित में सराहनीय कार्य किया, उनको भी सम्मानित किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

25 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

40 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

45 minutes ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

50 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

54 minutes ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago