मांगलिया रेलवे स्टेशन बनेगा नया जंक्शन! इंदौर के पास विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

इंदौर
 इंदौर से बुधनी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना के तहत मांगलिया गांव रेलवे स्टेशन को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर एक ओर यात्री की सुविधाओं को देखते हुए विस्तार का काम चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

स्टेशन परिसर में कई निर्माण कार्य तेजी से चलते दिखाई दिए, लेकिन अभी भी कई काम अधूरे हैं। यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। नईदुनिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर काम की स्थिति देखी। टीम मांगलिया स्टेशन पहुंची तो प्लेटफार्म के हिस्से का निर्माण काफी हद तक पूरा नजर आया।

नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि, स्टेशन परिसर में बनने वाला यात्री और गुड्स शेड अभी अधूरा है। लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है, लेकिन उस पर छत नहीं डाली गई है। गर्मी के मौसम में यात्री खुले में ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।

आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों में विभिन्न गुड्स शेड्स पर आल वेदर एप्रोच रोड, पीसीसी फ्लोरिंग, सर्कुलेशन एवं हैंडलिंग एरिया का विकास, कवर शेड निर्माण, हाई मास्ट लाइट, पेयजल सुविधा, महिला एवं पुरुष विश्राम कक्ष, शौचालय ब्लाक, गुड्स ऑफिस एवं ट्रेडर्स रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

मांगलिया गांव गुड्स शेड पर अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट, कवर शेड, महिलाओं के लिए विश्राम कक्ष एवं शौचालय तथा प्लेटफार्म क्षेत्र के सुधार कार्य किए जाएंगे।

पेट्रोलियम और सोयाबीन आपूर्ति के लिए मजबूत
स्टेशन के दोनों ओर नए गुड्स शेड बनाए जा रहे हैं, ताकि माल ढुलाई का दबाव संभाला जा सके। यहां पेट्रोलियम डिपो और सोयाबीन बाय-प्रोडक्ट्स की आपूर्ति के लिए माल परिवहन सुविधा को मजबूत किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मांगलिया आने वाले समय में माल ढुलाई का बड़ा केंद्र बन सकता है। इसके लिए ट्रैक जुड़ाव व संपर्क और लादना व भरने की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।

10 नए क्रासिंग एवं सात हाल्ट
इस रेल मार्ग पर 10 नए क्रासिंग और सात नए हाल्ट स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, आगे एक फ्लाईओवर भी बनाया जाना है, जिसके लिए पिलर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। स्टेशन परिसर में बनने वाले कुछ कमरों का निर्माण अभी अधूरा है। कुल मिलाकर मांगलिया स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है, लेकिन यात्रियों को पूरी सुविधाएं मिलने में अभी समय लगेगा।

इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर जारी अर्थवर्क
इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर भी काम तेजी से जारी है। स्टेशन के आगे रेलवे क्रासिंग के पास नई लाइन डालने के लिए अर्थवर्क किया जा रहा है। मौके पर बड़ी मशीनों से मिट्टी भराई और जमीन समतल करने का काम चलता दिखाई दिया। कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर आधार मजबूत किया जा रहा है।

रेलवे स्लीपर भी साइट पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, अभी कुछ स्थानों पर किसानों के विरोध के कारण बीच-बीच में काम अटका हुआ है। इसके आगे देवास जिले में भी काम चल रहा है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: railway

Recent Posts

राजनांदगांव : सत्संग से लोगों को मिलती है सकारात्मक दिशा…

राजनांदगांव : सत्संग से लोगों को मिलती है सकारात्मक दिशा…

ग्राम सांगली में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन का समापन हुआ।…

4 minutes ago
राजनांदगांव : अस्पताल जाने वाले रास्ते के डिवाइडर को संवारें…

राजनांदगांव : अस्पताल जाने वाले रास्ते के डिवाइडर को संवारें…

राजनांदगांव | नेशनल हाइवे से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग के…

6 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज, Monsoon की एंट्री को लेकर जानें कैसी हैं परिस्थितियां? …

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज, Monsoon की एंट्री को लेकर जानें कैसी हैं परिस्थितियां? …

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसने लोगों को…

9 minutes ago
CG : राजधानीवासी ध्यान दें! रायपुर में 11 जून को इन इलाकों के लोगों को पानी नहीं …

CG : राजधानीवासी ध्यान दें! रायपुर में 11 जून को इन इलाकों के लोगों को पानी नहीं …

रायपुर: विद्युत वितरण कंपनी ने रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 के.व्ही. 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य…

13 minutes ago
CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा…

23 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने…

40 minutes ago