माँगों को लेकर बनाई जाएगी हाई पॉवर कमेटी

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को चिकित्सा महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि महासंघ की मांगों पर विचार करने के लिए हाई पॉवर कमेटी का गठन किया जायेगा।

शासन के साथ चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि भी होंगे कमेटी का हिस्सा

मंत्री सारंग ने कहा कि चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान हाई पॉवर कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी चिकित्सकों की माँगों को लेकर विचार कर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। राज्य सरकार समिति द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर समय-सीमा में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा महासंघ के तीन प्रतिनिधि भी कमेटी में शामिल होंगे। महासंघ में विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व भी है। इसीलिए हाई पॉवर कमेटी में महासंघ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा।

राज्य सरकार चिकित्सकों की मांग को लेकर संवदेनशील और गम्भीर

मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार संवाद स्थापित कर हर वर्ग के कल्याण और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करती है। चिकित्सकों की माँगों को लेकर राज्य सरकार संवदेनशीलता और दृढ़ता के साथ विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। सभी चिकित्सक काम कर रहे हैं और मरीजों का इलाज निरंतर जारी है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *