राज्यमंत्री गौर ने लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों से न केवल आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। राज्यमंत्री  कृष्णा गौर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र का हर नागरिक बेहतर जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि ये कार्य न केवल सुविधाएं बढ़ाएंगे, बल्कि क्षेत्र की समग्र प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यमंत्री  गौर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 52 के नारायण नगर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवेज नेटवर्क कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्थित जल निकासी और बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए जनजीवन को अधिक सुगम एवं स्वस्थ बनाएगी। वार्ड क्रमांक 54 स्थित फॉर्चून डिलाइट सोसायटी में मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधानपूर्वक किया गया। यह पहल क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र बनने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। वार्ड क्रमांक 52 के खनूजा इनक्लेव में डामर सड़क निर्माण कार्य एवं ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

9 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

9 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

9 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

9 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

10 hours ago