जबलपुर

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को जबलपुर में गौर नदी के पास स्थित कोसमघाट में वॉटर स्‍पोर्ट के लिए स्‍थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2015 से इस क्षेत्र में रोइंग वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन किया जा रहा है। राज्य शासन और सेना द्वारा संयुक्त रूप से इस क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए संभावनाएँ तलाशी जा रही हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को साकार करने राज्य शासन द्वारा खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान को विकसित करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री सारंग ने प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ होने की जानकारी भी दी। इस दौरान विधायक सर्वअजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कमलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं सेना के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *