मानसून पूर्व सड़कों के संधारण एवं उन्नयन कार्यों की मंत्री सिसोदिया ने की समीक्षा

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों एवं पुलों के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री सिसोदिया ने सड़कों के निर्माण एवं संधारण की विभागीय कार्य-योजना एवं अब तक की प्रगति की समीक्षा कर मानसून पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, सीईओ एमपीआरआरडीए श्रीमती तन्वी सुंदरियाल सहित विभाग के आधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में संधारण, उन्नयनीकरण, नवीनीकरण कार्यों की माहवार कार्य-योजना पर वृहद् चर्चा की गयी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मार्गों के संधारण एवं रख-रखाव के लिए 5 मई से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्कता परियोजना (MPRCP) के तहत ग्रेवल मार्गों के डामरीकरण एवं दोहरी संपर्कता के कार्यों की प्रगति की मंत्री सिसोदिया ने समीक्षा की। यह बताया गया कि मंडी बोर्ड से निर्मित मार्गों में से प्राधिकरण को हस्तांतरित 334 मार्ग में से 85 मार्ग का रख-रखाव प्राधिकरण द्वारा पूर्व से किया जा रहा है। शेष 249 मार्ग में से 53 मार्ग का कार्य संधारण एवं 196 मार्गों के उन्नयन का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही नवीन स्वीकृत मार्गों एवं पुलों की निविदाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मंत्री सिसोदिया द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विभिन्न चरणों में अब तक 88 हज़ार 595 किमी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान बालाघाट…

26 minutes ago
मांगलिया रेलवे स्टेशन बनेगा नया जंक्शन! इंदौर के पास विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

मांगलिया रेलवे स्टेशन बनेगा नया जंक्शन! इंदौर के पास विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

इंदौर  इंदौर से बुधनी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना के तहत मांगलिया गांव रेलवे…

36 minutes ago
संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…

1 hour ago
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…

1 hour ago
इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…

1 hour ago
4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

भोपाल  मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…

1 hour ago