भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भोजशाला को राजा भोज द्वारा निर्मित मां सरस्वती का पावन मंदिर बताया। विधायक ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सत्य को स्वीकार करता है। विधायक शर्मा ने कहा कि भोजशाला को लेकर सदियों से चला आ रहा संघर्ष अब सत्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। न्यायपालिका ने भी इससे जुड़े तथ्यों और ऐतिहासिक सत्य को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सभी पक्षों से सच्चाई को स्वीकार करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह केवल एक मंदिर का विषय नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रश्न है।

हिंदू समाज के 700 वर्षों के संघर्ष की सराहना धार के हिंदू समाज की जमकर सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने लगभग 700 वर्षों तक इस संघर्ष की ज्योति को जलाए रखा है। मां सरस्वती का यह मंदिर ज्ञान, संस्कृति और भारतीय परंपरा का प्रतीक है। राजा भोज द्वारा निर्मित यह धरोहर पूरे देश की आस्था का केंद्र है, इसलिए इसका गौरव हर हाल में पुनर्स्थापित होना चाहिए।

देशभर में गूंजेगी धार से उठी आवाज अपने संबोधन में रामेश्वर शर्मा ने विश्वास जताया कि भोजशाला का मुद्दा केवल धार तक सीमित नहीं रहेगा। यहां से उठने वाली यह आवाज देशभर में गूंजेगी और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को लेकर जनजागरण का माध्यम बनेगी। भोजशाला परिसर में उनके आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को आवेदन जमा करने…

18 seconds ago
CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले…

2 minutes ago
CG : सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच

CG : सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच

41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

5 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : 10 जून को जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

CG : सुशासन तिहार : 10 जून को जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

गौरेला पेंड्रा मरवाही , सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में जन समस्या निवारण शिविर 10…

8 minutes ago
CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के…

10 minutes ago
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन…

12 minutes ago