भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 43 जिलों से मानसून के विदा होने की घोषणा की है। वहीं दो दिनों के अंदर रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के आठ जिलों में भी मानसून की विदाई हो जाएगी। विभाग के अनुसार उज्जैन, भोपाल, इंदौर समेत आसपास के जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी कुछ जिलों में रात का तापमान बढ़ सकता हैं। वहीं कुछ जिलों में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल, जबलपुर के साथ साथ प्रदेश के 43 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 43 जिलों से मानसून विदा ले चुका हैं। तो विदाई से पहले 19 जिलों से फिर से मानसून लौट चुका है।

ट्रांसपोर्टरों को मिली बड़ी राहत: हर माह वाहन पर लगेगा 700 की जगह 200 प्रति सीट टैक्स, परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिन में रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के अन्य हिस्सों से भी मानसून के जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 अक्टूबर से पहले पूरे प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *