मुरैना
 मुरैना (morena) जिले के सबलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल 32 बोर और एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 10 जिंदा राउंड बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

आपको बता दें कि सबलगढ़ थाना प्रभारी केके सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के दो लड़के अवैध हथियारों का जखीरा लेकर नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से विजयपुर से सबलगढ़ रामपुर होते हुए आ रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से रामपुर रोड पर हीरामन बाबा मंदिर के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की।

गौरतलब है कि तो पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे दो लोग पुलिस को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल को भगाने लगे तभी पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़कर जब उनकी तलाशी ली तो लड़के की पीठ पर टंगे काले रंग के बैग में जूता चप्पल का डिब्बा रखा हुआ था, जब जूता चप्पल के डिब्बे को खोल कर चेक किया तो उसमें देसी चार पिस्टल 32 बोर की एवं एक 315 बोर का देसी कट्टा और 10 जिंदा राउंड बरामद किए है। अवैध हथियारों की कीमत करीब 162500 बताई गई है। आरोपी का नाम गौरव शर्मा एवं विकास राठौर बताए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *