भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि “साहस, शौर्य और वीरता के पर्याय उधम सिंह जैसे सपूत पर हर देशप्रेमी को युगों-युगों तक गर्व रहेगा।”
सरदार उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गाँव में हुआ था। वे 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार के समय वहाँ मौजूद थे। यहीं पर उधम सिंह ने माइकल डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ली और उसे लंदन जाकर गोली मारी। उधम सिंह ने वहाँ से भागने की कोशिश नहीं की और अपनी गिरफ्तारी दे दी। महान देश-भक्त उधम सिंह को 4 जून 1940 को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…