मध्यप्रदेश

MP – मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी ने अपना पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित किया। वे रेल मंत्री रहे और उन्होंने भारत में शताब्दी एक्सप्रेस आरंभ कर एक नए युग की शुरूआत की। नागरिक उड्डयन मंत्री, पर्यटन मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की अभूतपूर्व सेवा की। श्रद्धेय माधवराव सिंधिया जी के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकमगढ़ सर्किट हाऊस में स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा अनावरण अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत तथा अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम यह संकल्प लेते हैं कि राजमाता से लोकमाता के रूप में प्रदेशवासियों के मन में वास करने वालीं श्रद्धेय विजयाराजे सिंधिया जी और बड़े महाराज स्व. माधवराव सिंधिया ने प्रदेश के विकास के लिए जो संकल्प लिए, उन्हें हम अधूरा नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिमा स्थापना में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार माना। उपस्थित जनसमुदाय ने भी श्रीमंत के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

8 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

8 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago