मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शिक्षिका के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो सकेगा।
टीआई शशि विश्वकर्मा के मुताबिक छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका गीता मंहगिया (45) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है, वहीं वह अपने भाइयों के साथ ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि रात में वह रोज की तरह अपने कमरें में सोने चली गई थी, सुबह जब उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़़कर बाहर निकाला गया, वहीं मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।
सारे मामले को लेकर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की। वह नगर के ही शासकीय स्कूल में रोजाना पढ़ाने जाती थी, वहीं परिवार में भी कोई अनबन नहीं थी।
बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक बार फिर…
बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां…
भोपाल प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…
भोपाल राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…
भोपाल मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…