जलगांव महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले चार छात्र रूस के एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे। ये सभी छात्र वोल्खोव नदी के किनारे टहलने निकले थे। उसी दौरान परिजनों को वीडियो कॉल करते हुए छात्र पानी में घुसने लगे। इसी बीच एक तेज लहर आई, जिसमें सभी बह गए। अब चारों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें अब भारत लाने की तैयारी है।

रूस के अधिकारियों ने वोल्खोव नदी में डूबे सभी चार भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा कि 4 जून को रूस में एक नदी में चार छात्र डूब गए थे। घटना के दो दिन बाद दो छात्रों के शव मिले थे। रूसी अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह दो और शव बरामद किए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *