मध्यप्रदेश

MP : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति, स्मार्ट शहर का देंगी खिताब, जबलपुर भी जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में होने वाली स्मार्ट सिटी की नेशनल काॅफ्रेंस में शामिल होंगी। वे इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित करेंगी। राष्ट्रपति आयोजन स्थल पर पहुंच गई हैं और प्रदर्शनी का अवलोकन कर रही हैं। आयोजन स्थल पर अलग-अलग शहरों की तरफ से माॅडलों का प्रदर्शन किया गया है। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की अगवानीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर विशेष विमान से इंदौर पहुंच गई हैं। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर विमानतल पर राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अगवानी की। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे। राष्ट्रपति आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। विशेष विमान से इंदौर आएंगी राष्ट्रपतिराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विशेष विमान से इंदौर आएंगीं। वे 11:00 बजे तक आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर आएंगी और समारोह को संबोधित करेंगी। 30 से ज्यादा शहरों के मेयर व सीईअेा केअलावा प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि भी समारोह में भाग ले रहे हैं। इंदौर पहुंची राष्ट्रपति, स्मार्ट शहर का देंगी खिताब, जबलपुर भी जाएंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर हैं। वे इंदौर और जबलपुर में कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति इंदौर में बुधवार को होने वाली स्मार्ट सिटी की नेशनल कॉफ्रेंस में शामिल होंगी। वे इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित करेंगी। छह श्रेणी में अवार्ड जीतने वाले इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर का खिताब भी मिलेगा। उनके अलावा राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समारोह में शामिल होंगे। राज्य शासन की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा देवी अहिल्या विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत और अगुवाई करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is download-10-1.jpeg
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

रायपुर  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…

18 minutes ago
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…

23 minutes ago
जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

 जबलपुर  शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…

23 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…

28 minutes ago
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…

33 minutes ago
रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…

36 minutes ago