मध्यप्रदेश

MP : नदी में गिरी कार, दो की मौत, छह की हालत गंभीर, ओंकारेश्वर दर्शन जाते वक्त हुआ हादसा

इंदौर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रही एक कार नदी में गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि पुल पर रेलिंग नहीं थी इस वजह से हादसा हुआ। सभी को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

घटना बरझर में चोरल नदी के पुल पर हुई। कार सवार सभी लोग इंदौर से ओखला होते हुए ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान बरझर गांव में चोरल नदी के पुल पर से एसयूवी कार नीचे गिर गई। शनिवार रात (7 अक्टूबर) करीब 8 बजे बलवाड़ा थाने के बरझर गांव में यह हादसा हुआ। कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर और दूसरे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्रामीणों ने कार से बाहर निकालकर बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। 

ओखलेश्वर से ओंकारेश्वर के लिए निकले थे
जानकारी के मुताबिक, तीन कारों में सवार होकर 21 लोग इंदौर से ओखलेश्वर हनुमानजी के दर्शन करते हुए भोलेनाथ के दर्शन करने ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। लेकिन बरझर गांव में चोरल नदी के पुल पर से उनकी एसयूवी कार (एमपी-09-सीएस-9673) लगभग 30 फिट नीचे गिर गई। कार गिरने की आवाज सुनकर बरझर के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और कार में सवार 8 साथियों को कार से बाहर निकालकर बड़वाह के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दो की मौत
अस्पताल पहुंचते ही एसयूवी कार में सवार कुणाल (26) निवासी जगदीश नगर,बाणगंगा इंदौर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान उनके दूसरे साथी आकाश पिता रमेश जाट (28) को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही बलवाड़ा टीआई सीएस कटारे पुलिसबल के साथ बरझर में घटनास्थल पर पहुंचे। बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत व बड़वाह टीआई रामेश्वर ठाकुर, बलवाड़ा थाना एएसआई दुर्गेश विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे।

ये लोग हुए घायल
शिव पिता श्रीकृष्ण कुशवाहा (24) निवासी जगदीश नगर इंदौर
अमन पिता गोकुल निवासी अंजनि नगर इंदौर
लकी पिता राजेश, निवासी विजय नगर इंदौर
शुभम पिता अनिल,निवासी लवकुश कॉलोनी एमआर-10 इंदौर
संदीप पिता रामभरोसे, निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर
अजित पिता रामजीलाल, वेलोसिटी इंदौर

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

44 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

53 minutes ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

1 hour ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

1 hour ago
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

2 hours ago
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

2 hours ago