क्राइम

MP – नाबालिग के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, दो पर केस दर्ज

सतना जिले में एक नाबालिग के साथ दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड जैसा सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मैहर के पास स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। जब खून से लथपथ होकर पीड़िता शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे।

दो के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामला गंभीर है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने की घटना की निंदा
पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि ‘मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आये दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

26 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

28 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

31 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

41 minutes ago
CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

56 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

1 hour ago