मध्यप्रदेश

MP – मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ और कटनी जिले के अस्पतालों में मरीजों से किया वर्चुअली संवाद व्यवस्थाओं की ली जानकारी

भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वीडियो कॉल से राजगढ़ और कटनी जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज श्रीमती राधिका तोमर से बातचीत की। श्रीमती तोमर ने बताया कि उनके पास संबल कार्ड है। उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क दवाएँ दी गईं। राजगढ़ जिले के ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर हिरणखेड़ी की सीएचओ सुश्री सुनीता दांगी से सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेंटर पर आने वाले मरीजों का उपचार किया जाता है। आवश्यकता होने पर टेली कंसलटेशन से भी मरीजों का परामर्श और उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर में भर्ती मरीजों से बात की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिला अस्पताल में भर्ती श्रीमती दुर्गा चौधरी से बात की। दुर्गा चौधरी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई है, बिस्तर की चादर रोजाना बदली जाती है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केमोर में भर्ती श्रीमती फूलवती सिंह से बात की। कटनी जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कोडिया की सीएचओ सुश्री संगीता चौहान से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बात की। सुश्री चौहान ने बताया कि सेंटर पर 25 से 30 मरीज रोजाना आते हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिले के जी.जी. नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना में भर्ती मरीजों से बात की। आयुष्मान योजना में भर्ती विनोद ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल होने पर उनके पैर का ऑप्रेशन हुआ है। प्रायवेट अस्पताल में आयुष्मान योजना में नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago