मध्यप्रदेश

MP – मंत्री श्री डंग ने 39 करोड़ 26 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 20, 2023

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने विकास पर्व के दूसरे दिन आज मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 39 करोड़ 26 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने सीतामऊ में 2 करोड़ 89 लाख रु से निर्मित आई.टी.आई कॉलेज का लोकार्पण और लदुना में 35 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राइज स्कूल और ग्राम लावरी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन तथा ग्राम रावटी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि “विकास पर्व” पर विकास की बयार चारों ओर फैल रही है। विकास पर्व में विकास कार्यों के साथ ही जनता की समस्याओं का अधिकतम समाधान हो रहा है। विकास पर्व लोगों के खुशी, उत्साह, उमंग एवं विकास का पर्व है।

राज्य शासन द्वारा जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान चल रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह और संबल जैसी योजनाओं तथा आजीविका मिशन आदि के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। रोजगार के लिये मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवा उद्यम क्रांति योजना एवं अन्य स्व-रोजगार योजनाएँ संचालित हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण, सायकिल प्रदाय, प्रसूति सहायता, आहार अनुदान, कन्या विवाह में सहायता जैसी योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया गया है। विभिन्न योजनाओं को मैदानी स्तर पर लागू करने का कार्य भी लाड़ली बहनाओं को सौंपा गया है। सरकार छोटे कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक लाभ देकर उनका जीवन बेहतर बना रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

2 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

3 hours ago