मध्यप्रदेश

MP : मंदिरों में ही नहीं संग्रहालय में भी विराजित है माता की प्रतिमाएं, विदेशों में भी है अलग पहचान

पूरे देश में शक्ति और माता की आराधना के पर्व नवरात्रि की धूम मची हुई है। श्रद्धालु माता के मंदिरों पर पहुंचकर माता का दर्शन और पूजन कर रहे हैं। वहीं शाम होते ही ढोल की थाप पर गरबा के माध्यम से भी माता की आराधना की जा रही है। धार्मिक नगरी उज्जैन में वैसे तो कई अतिप्राचीन माता के मंदिर है, लेकिन आज हम आपको ऐसे संग्रहालय की जानकारी देने जा रहे हैं, जहां विराजित माता प्रतिमाएं अतिप्राचीन तो है ही, लेकिन यह प्रतिमाएं विदेशों तक पहुंचकर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। उज्जैन में महाकाल लोक के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय मूलरूप से 2016 सिहस्थ में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया था। खास बात यह है कि इस संग्रहालय मे ऐतिहासिक और पौराणिक मूर्तियों का अनूठा संग्रह है, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। देश विदेश के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं।पौराणिक और ऐतिहासिक प्रतिमाओं का है संग्रहत्रिवेणी संग्रहालय के योगेश पाल बताते हैं कि इस संग्रहालय में पौराणिक और ऐतिहासिक प्रतिमाओं का संग्रह है, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। देश-विदेश के पर्यटक इस संग्रहालय को देखने प्रतिदिन उज्जैन आते हैं। योगेश ने बताया कि संग्रहालय की स्थापना के दौरान यहां प्रदेश के 10 संग्रहालयों से प्राचीन और सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को लाकर रखा गया है। इसके साथ ही पुरातत्व दीर्घा में प्रदर्शित लगभग 1800 वर्ष प्राचीन देवी सरस्वती की प्रतिमा अपने आप में अनुपम है।प्रतिमा में देवी सरस्वती को वीणा का वादन करते हुए दिखाया गया है। इसी तरह संग्रहालय की दीर्घा में आठवीं शताब्दी ईस्वीं की विश्व प्रसिद्ध महिषासुरमर्दिनी की प्रतिमा भी है। यहां पर सप्त मातृकाएं भी है जो विभिन्न देवों की शक्ति है, जिसमें ब्राह्मणी, वैष्णवी, माहेश्वरी, कौमारी, आदि छठी सातवीं शताब्दी की प्रतिमाएं है। इस संग्रहालय में शैव, शाक्त एवं वैष्णव संप्रदाय की अति प्राचीन पाषाण निर्मित प्रतिमाएं प्रदर्शित है। महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा वर्ष 2013 में बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भी प्रदर्शित हो चुकी है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

16 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

26 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago