मध्यप्रदेश

MP : रतलाम की रेलवे कालोनी में घुसा तेंदुआ, हमले से एक रेलकर्मी घायल

रतलाम शहर की रेलवे कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक रेलवे अधिकारी के घर पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे कर्मचारी घायल हो गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दिए जाने के तीन घण्टे बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पंहुचा है। कालोनी में तेंदुए के घुसने से दहशत का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे रेलवे कॉलोनी के रोड नं. 8 पर स्थित मण्डल के वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता के बंगले में सचिन नामक एक रेलकर्मी काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में सचिन घायल हो गया। घायल रेलकर्मी को उपचार के लिए चिकित्सालय में ले जाया गया है। इसके बाद यह तेंदुआ बंगलों के पीछे के हिस्से में चला गया। रेलवे कॉलोनी में तेंदुआ घुस जाने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। कई लोगों ने मकानों की छत पर से इस तेंदुए के विडियो भी बनाए। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आसपास के लोगों ने कालोनी में तेंदुआ घुसने की सूचना वन विभाग को भी दी। सूचना पर वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर तो पंहुचे लेकिन कुछ ही देर बाद वहां से रवाना हो गए। जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। तेंदुआ रेलवे कॉलोनी में ही घूम रहा है, हालांकि कुछ देर बाद वन विभाग कर्मचारियों की टीम पिंजरा लेकर रेलवे कॉलोनी में पंहुची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago