नौगढ़ प्रीमियर लीग का हुआ आगाज: पहले दिन सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर पहुंची क्वार्टर फाइनल

सिंगरौली
नौगढ़ के मधुवन बाग स्टेडियम में स्व. रामलला बैस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 25 वें सत्र का शुभारंभ हुआ जिसका पहला मुकाबला सिंगरौली स्पोर्ट्स और शासन फाइटर के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए शासन फाइटर ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए जिसके जवाब में सिंगरौली स्पोर्ट्स ने 6वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें मैंन ऑफ द मैच पंकज बैस रहे । दूसरा मुकाबला सेक्टर ए दूधिचुआ और नेमना बिजपुर के बीच खेला गया जिसमे सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 145 रन बनाए जिसमें जवाब में नेमना बिजपुर सिर्फ 107रन ही बना सकी और सेक्टर ए दूधिचुआ 38 रन से विजेता हुई जिसमें मैंन ऑफ द मैच नानू रहे।

दोनों मैच के विजेताओं के बीच तीसरा मुकाबला खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 137 रन बनाए जिसे रोमांचक दौर में सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर ने 10वें ओवर में प्राप्त कर विजेता हुई और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, तीसरे मैच के मैंन ऑफ द मैच चन्द्र प्रताप रहे।

शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित द्विवेदी,वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल, एएसपी शिव कुमार वर्मा, जनरल मैनेजर मेडिकल कॉलेज राजेश सिंह,सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर के प्रबंधक कुलदीप बैस,भाजपा नेता मान प्रसाद पाल इत्यादि उपस्थित रहे।

आयोजन कमेटी के कमेंटेटर आनंद बैस,प्रेम मिश्रा,विनय तिवारी एवं अजय सोनी ने सहयोग किया वही स्कोरर की भूमिका शुभम द्विवेदी और निर्णायक की भूमिका में अखिलेश बैस,गायत्री बैस,शंकरदयाल बैस सहित प्रमुख आयोजनकर्ता संजय बैस,आशीष शुक्ला,विपिन मिश्रा, इतजोगी बैस,अखिलेश सिंह बैस,शंकर बैस,रामसागर बैस,राजेंद्र बैस,रामलला बैस,प्रीतम बैस,लवकुश नापित,अजीत नापित सहित एनसीसी कमेटी के सभी सदस्य एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…

33 minutes ago
इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…

39 minutes ago
4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

भोपाल  मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…

39 minutes ago
हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

13 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

14 hours ago