भोपाल
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 10 फरवरी को महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी को "लाड़ली बहना योजना" के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ₹1576 की राशि का अंतरण करेंगे। सीएम बनने के बाद ये दूसरा मौका होगा जब मोहन यादव लाड़ली बहनों को खाते में राशि डालने जा रहे हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। इसी श्रृंखला में कल प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 'लाड़ली बहना योजना' की 9वीं किस्‍त हस्तांतरित की जा रही है। डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्‍मनिर्भर एवं सशक्‍त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
 
प्रदेश की नारी शक्ति का जीवन हुआ आसान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी को करेंगे "लाड़ली बहना योजना" के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ₹1576 की राशि का अंतरण।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *