इंदौर
 खजराना इलाके के एक स्कूल में नसर्री में पढ़ने वाली छात्रा के साथ टीचर ने मारपीट की है। छात्रा की गलती इतनी है कि वह होमवर्क नहीं करके गई थी। मामले में खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार खजराना में रहने वाले तस्कील खान के दोनों बच्चे आहिल और बेटी अलमीरा खिजराबाद स्थित एमजीएन स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार दोपहर दोनों जब स्कूल से घर लौटे तो अलमीरा के चेहरे पर चोट के निशान थे। निशान देख मां निखत ने पूछा तो आहिल ने बताया कि अलमीरा ने होमवर्क नहीं किया था, जिस कारण टीचर मेहरुन्निसा खान ने उसे पीट दिया है।

अलमीरा के मामा फिरोज ने बताया कि हम उसे लेकर स्कूल गए तो टीचर ने केवल इतना कहा कि उसने उसे केवल चांटा मारा था। लेकिन हमारी बच्ची के चेंहरे पर खरोंच के निशान भी है। इससे लग रहा है कि शिक्षक ने उसे कितनी बुरी तरह मारा है। हमने खजराना थाने में केस दर्ज करवाया है।

इधर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मेहरून्निसा हमारे यहां पर दो साल से पढ़ा रही है। उसका खुद का बच्चा भी उसी क्लास में है। वह अच्छी टीचर है। उसने केवल एक चांटा मारा था, लेकिन खरोंच कैसे आ गई। पता नहीं चला। उसे नौकरी से हटा दिया गया है। हमने बच्ची के स्वजन से माफी भी मांग ली है।
 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *