मुरैना
जिला चिकित्सालय मुरैना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा के निर्देशानुसार गत दिवस स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
    
जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई, लोगों को हाथ धोने की जानकारी, एसएनसीयू वार्ड, ऑपरेशन ओटी, डिलेवरी वार्ड में महिलाओं को व्यक्तिगत सफाई, किशारी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले स्वच्छ रहने की जानकारी दी। वहीं सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी मीडिया ऑफीसर श्रीमती रामलली माहौर, मीना डेकाटे मैट्रन, रागिनी चौहान, लक्ष्मी गुप्ता, मीना देवी, गीताजंली एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ का सहयोग रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *