ग्वालियर
27 फरवरी के आसपास आकाश मंडल में एक साथ शनि की राशि मकर में पंच ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह पंच ग्रही योग देश की दशा और दिशा को बदलने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इससे पहले 1962 में जब अष्ट ग्रह योग बना था। तब चीन ने भारत पर हमला किया था।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार जब कुछ ग्रह विशेष राशि में एक साथ आते हैं। तो देश काल पात्र में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ऐसी परिस्थिति में सीमा विवाद होते हैं। जो इन दोनों मिल रहे हैं। पंच ग्रही योग रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद को बढ़ा रहा है। जो अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय है। इसके साथ ही इस खगोलीय घटना का असर भारत में हो रहे चुनाव पर भी पड़ेगा। पंच ग्रही योग के चलते कुछ सत्तारूढ़ दल सत्ता को खो सकते हैं। तो कुछ को करारा झटका मिल सकता है। क्योंकि पंच ग्रही योग 27 फरवरी से 10 मार्च तक रहेगा। 1 मार्च कि शाम  चंद्रमा निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। तब मकर राशि में चतुर ग्रही  योग रहेगा।

इसी  बीच पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने को है। इतना ही नहीं इस दौरान कालसर्प योग भी ब्रह्मांड में रहेगा। जो अप्रत्याशित घटना को जन्म दे सकता है। यह पंच ग्रही योग की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित भी होगी। जिसमें मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि, मकर राशि ,वालों को चुनाव में लाभ दिलाएगा। इन लोगों को या तो कोई कोई सत्ता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि, बुध, चंद्र, मंगल, अच्छी स्थिति में हैं। उनके लिए  पंच गृही योग बेहद शुभ रहने वाला होगा। तथा जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है। उन्हें इस समय कालसर्प दोष की शांति पूजा का अनुष्ठान कराने से बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। उनके सपने पूरे हो सकते हैं।

क्या रहेगा पंच ग्रही योग का प्रभाव
मकर राशि तथा कुंभ राशि शनि ग्रह से संचालित है। कुंभ राशि में जहां गुरु ग्रह हैं। वहीं मकर राशि में मंगल ग्रह हैं। अत: यह दोनों ही गृह वर्तमान में शनि की स्थिति में है। शनि और मंगल की युति युद्ध जैसी स्थिति को निर्मित करती है। मकर में शनि के साथ मंगल, शुक्र, और बुध भी आपस में शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में ये भाव संघर्ष, तनाव और युद्ध का भाव बनकर उभरता है। इन पंच ग्रही योग  से राजनीतिक उथल-पुथल के साथ कई जगह पर सत्ता परिवर्तन के योग बनेंगे। मौसम में अचानक से गर्मी बढ़ने लगेगी, महंगाई बढ़ने से लोगों में असंतोष की भावना फेलेगी। मार्च में यह योग प्रबल रहेगा। इसके बाद अप्रैल माह में नौ ग्रह एक साथ अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *